बीजापुर : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सात दिनों से मुठभेड़  

News Desk
1 Min Read
2025 4largeimg28 Apr 2025 140410707

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार 7वें दिन भी जारी है। खबर के अनुसार बस्तर के पुलिस महानिरीक्ष पी. सुंदरराज के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। अभियान की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान की पूरी जानकारी सुरक्षाबलों तक पहुंचाई जा रही है। अभियान में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

Share This Article