पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 17 आतंकवादी ढेर

News Desk
By News Desk न्यूज़ 136 Views
1 Min Read

 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान में 17 आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही तीन दिवसीय ‘घुसपैठ विरोधी अभियान’ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। सेना ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, यह अभियान रविवार रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल इलाके में चलाया गया।

इसके बाद 25 से 27 अप्रैल के बीच सुरक्षा बलों की ओर से आतंकवाद विरोधी कई सफल कार्रवाइयां की गईं, जिसके दौरान अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 54 आतंकवादियों को मार गिराया गया। आईएसपीआर ने कहा कि अभियान के दौरान 17 और आतंकवादी मारे गए, साथ ही घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।

बयान में कहा गया है कि तीन दिवसीय घुसपैठ विरोधी अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा और आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article